Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत द्वारा कच्चे तेल के आयात में विविधता लाने का फैसला अमेरिकी दबाव में नहीं, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों से प्रेरित है। ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत ने अपने आपूर्तिकर्ता देशों की संख्या 27 से बढ़ाकर 41 कर ली है, जिससे रूस पर उसकी निर्भरता भी घटी है।



























































