Congress देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार, Rahul Gandhi पर भड़के RSS नेता Indresh Kumar
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने राहुल गांधी द्वारा संघ को संविधान विरोधी कहे जाने पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर देश के बंटवारे का जिम्मेदार होने और संघ के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संघ नारी शक्ति का सर्वाधिक सम्मान करता है।



























































