14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नौका पर हमला किया, जिन्हें बचा लिया गया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए गंभीर खतरा बताया। वहीं, दूसरी ओर सऊदी अरब के दम्मम हवाई अड्डे पर हुए एक अन्य हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।



























































