'जो देश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर सकता...': संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कारगिल युद्ध का कराया अहसास
भारत की ओर से यह जवाब UN में देश की प्रथम सचिव (First Secretary) भाविका मंगलानंदन ने दिया। रिपोर्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए, मंगलानंदन ने कहा कि इसमें यह दिखाया गया है कि COVID-19 महामारी के दौरान सभी गलत चीजें केवल 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) में हुईं, जबकि विकसित देशों में भी ऐसी ही दुखद स्थितियां थीं, जिन्हें पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया।



























































