Vehicle Scrappage नियमों में संशोधन से Auto Companies को 25,000 करोड़ की राहत
केंद्र सरकार ने वाहन कबाड़ नियमों में संशोधन कर ऑटो कंपनियों को 25,000 करोड़ रुपये के संभावित वित्तीय बोझ से राहत दी है। नए प्रावधानों के तहत भारत में कारोबार जारी रखने वाली कंपनियों को पुरानी गाड़ियों की भविष्य की रिसाइक्लिंग लागत देनदारी में नहीं दिखानी होगी। यह नियम केवल कारोबार बंद करने वाली कंपनियों पर लागू होंगे।



























































