कार्तिगई दीपम तो जला लेकिन वहां नहीं, जहां सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
तमिलनाडु में दस दिवसीय कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान तिरुवन्नामलाई में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में महा दीपम प्रज्वलित किया गया। वहीं मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम में दीप जलाने को लेकर उपजे तनाव के बीच भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया। वहां विवादित स्थल के बजाय पारंपरिक उचि पिल्लयार मंडपम में दीपक जलाया गया।



























































