83 डॉलर के IPO मूल्य से नीचे फिसले Anthropic के शेयर, कीमत 82.78 डॉलर पर आई
नैस्डैक पर शुरुआत के कुछ दिनों बाद एआई कंपनी एंथ्रोपिक के शेयर 83 डॉलर के अपने आईपीओ मूल्य से नीचे आ गए। मंगलवार को कंपनी के शेयर 5.4 फीसदी गिरकर 82.78 डॉलर पर आ गए। कंपनी के सामने बढ़ती प्रतिस्पर्धा, डेटा केंद्रों में भारी निवेश और ऊंचे बाजार मूल्यांकन जैसी चुनौतियां हैं।



























































