राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन वी.पी. सिंह सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई ताकि उनकी हत्या हो सके। सोनिया गांधी के संस्मरण पर चर्चा में उन्होंने इसे एक सुनियोजित कदम बताया। वहीं, 1988 के एसपीजी कानून में पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा का प्रावधान न होने के कारण यह सुरक्षा हटाना विवादित रहा है।



























































