बड़ा भाई तो अकाली ही रहेगा, अमित शाह का पंजाब CM फेस पर बड़ा ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री भी अकाली दल से ही बनेगा। कृषि कानूनों के विरोध के चलते सितंबर 2020 में अलग होने के बाद दोनों पार्टियां अब फिर से एकजुट हुई हैं।



























































