Jama Masjid थाने में Delhi Police टीम पर चाकू से हमला, मुठभेड़ में पकड़ा गया नबील
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए नबील ने चाकू से पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया और फरार हो गया। बाद में चितली कब्र इलाके में घेराबंदी के दौरान उसने चार अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैरों में छह गोलियां लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



























































