क्या है चीन का Shenzhou-24 मिशन, पहली बार स्पेस में पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट अली!
पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री मोहम्मद जीशान अली चीन के शिनजो 24 मिशन में शामिल होकर तियांगोंग स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले विदेशी एस्ट्रोनॉट बनेंगे। इस मिशन के तहत वह चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर संयुक्त वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। यह दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी सहयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।



























































