Bihar के AIMIM MLA अख्तरुल ईमान बोले- इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी
एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने मुस्लिम शादियों में दुल्हन की मुंह दिखाई और फिजूलखर्ची की आलोचना की है। उन्होंने दुल्हन को मेहमानों के सामने बैठाने को सार्वजनिक प्रदर्शन बताते हुए पर्दे और हिजाब का समर्थन किया। अपने बयान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी इस्लामी शिक्षाओं और शालीनता का पालन करने वालों के लिए है।



























































