100 मिसाइलों का बारूद! भारत के पड़ोस में क्या बड़ा खेल करने जा रहे थे जिनपिंग, इंडोनेशिया ने बीच में ही पकड़ लिया चीनी जहाज
इंडोनेशियाई नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक संदिग्ध जहाज को जब्त किया है। इस जहाज से 405 टन विस्फोटक केमिकल और करीब 40 लाख 4G सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस खेप के पकड़े जाने से दक्षिण एशिया और विशेष रूप से भारत की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी हो गई हैं।



























































