उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दिल्ली दंगों से जुड़ा है केस
सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। दोनों ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जमानत खारिज किए जाने को चुनौती दी है। यूएपीए के तहत 2020 से जेल में बंद इन आरोपियों ने गवाहों से पूछताछ न होने को आधार बनाया है।



























































