Mahanadi Coalfields IPO को मिला 1.52 गुना सब्सक्रिप्शन, 27 नवंबर को होगी लिस्टिंग
महानदी कोलफील्ड्स का 8,981.12 करोड़ रुपये का आईपीओ बोली के अंतिम दिन 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में सबसे ज्यादा 4.95 गुना आवेदन मिले। कोल इंडिया की हिस्सेदारी बिक्री के लिए लाए गए इस आईपीओ के शेयर 27 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।



























































