डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त, सैन्यकर्मियों के लिए Facebook, TrueCaller, Snapchat समेत 87 ऐप हुए बैन
भारतीय सेना ने डेटा सुरक्षा और संवेदनशील जानकारियों के संभावित खतरे को देखते हुए अपने कर्मियों के लिए 87 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है। इस सूची में फेसबुक, टिकटॉक, पबजी, स्नैपचैट सहित कई मैसेजिंग, ई-कॉमर्स और डेटिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इस एडवाइजरी का मुख्य उद्देश्य सैन्य कर्मियों से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को कम करना है।



























































