आखिर बिहार के चिराग पासवान यूपी की राजनीति में दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं? उनकी सियासी रणनीति समझिए
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की यूपी की राजनीति में दिलचस्पी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू दलित मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाना है। चूंकि उत्तर प्रदेश में दलित आबादी लगभग 21 प्रतिशत मानी जाती है। इसमें मायावती की जाति जाटव और गैर-जाटव दलित समुदायों की राजनीतिक भूमिका महत्वपूर्ण है।



























































