China के Long March-2F रॉकेट से अंतरिक्ष जाएगा Pakistan का पहला अंतरिक्ष यात्री
पाकिस्तान अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को चीन के लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष भेजने की तैयारी कर रहा है। वर्ष 1999 में पहली उड़ान भरने वाला यह रॉकेट चीन के सभी मानव अंतरिक्ष मिशनों का प्रमुख हिस्सा रहा है। इसकी सुरक्षा और तकनीक की तुलना भारत के गगनयान अभियान से भी की जा रही है।



























































