2020 में टूटा था नाता, Punjab में फिर साथ आने के संकेत, अमित शाह और सुखबीर बाद करेंगे ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कृषि कानूनों पर विवाद के बाद 2020 में इनका पुराना गठबंधन टूट गया था, लेकिन अब फिर से साथ आने के संकेत मिल रहे हैं। अलग होकर चुनाव लड़ने से दोनों दलों को पिछले चुनावों में भारी नुकसान हुआ था।



























































