US में भारत और China समेत कई देशों पर Import Duty बढ़ाने की तैयारी तेज
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत, चीन, जापान और यूरोपीय संघ समेत कई देशों पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है। अमेरिकी जांच में दावा किया गया है कि इन देशों की सरकारी सब्सिडी से स्थानीय उद्योगों को लाभ और अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत के बीच यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



























































