त्योहारों में Auto Sales का नया रिकॉर्ड, कुल 55.25 लाख गाड़ियों की हुई खुदरा बिक्री
देश में 11 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 के त्योहारी सीजन में वाहनों की खुदरा बिक्री 2.21 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 55.25 लाख यूनिट्स रही। इस दौरान इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग 52.62 प्रतिशत बढ़कर 5.09 लाख पार कर गई। वहीं दोपहिया वाहनों की मांग सबसे अधिक रही, जबकि यात्री गाड़ियों की बिक्री में 7.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।



























































