Google ने भारत में Cloud विभाग में भारी छंटनी के सोशल मीडिया दावों को किया खारिज
गूगल ने भारत में अपने क्लाउड विभाग में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि काम की प्राथमिकताओं में बदलाव के चलते पिछले सप्ताह करीब 30 पद समाप्त किए गए थे। सोशल मीडिया पर आधे कर्मचारियों को 24 घंटे में नौकरी से निकाले जाने के दावों के बाद कंपनी ने यह बयान दिया है।



























































