सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोका, महुआ मोइत्रा ने बालेन शाह को टैग कर मोदी सरकार पर साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास को लंदन जाने से दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया, जिस पर उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि उनकी मां के नेपाली मूल का होने के कारण उन्हें रोका गया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पासपोर्ट और पहचान दस्तावेजों में विसंगति पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई।



























































