इधर जयशंकर ने रूस फोन घुमाया, उधर UN में भड़का भारत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर कूटनीतिक समाधान पर चर्चा की। वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा की। भारत ने स्पष्ट किया कि नाविकों पर हमले अस्वीकार्य हैं और वह अपने नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।



























































