IDBI Bank Privatisation के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी Bank Strike का ऐलान
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल करेंगे। गुजरात में 25,000 कर्मचारियों के जुड़ने से 3,700 शाखाओं का कामकाज और 1,200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, सरकार ने कर्मचारियों को नौकरी और पेंशन सुरक्षित रहने का भरोसा दिया है।



























































