Tech Mahindra का Net Profit 32.74% बढ़ा, Share Price में 8% से ज्यादा का उछाल
टेक महिंद्रा के शेयरों में शुक्रवार को 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 32.74 प्रतिशत बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर देने का प्रस्ताव भी रखा है।



























































