Maha Navami पर UP में 19 October को छुट्टी घोषित, CM Yogi का फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा नवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। नवरात्रि के धार्मिक महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर माँ कात्यायनी को नारी शक्ति और अदम्य साहस का प्रतीक बताया।



























































