Royal Enfield ने पेश किया Classic 650 Hypershift एडिशन, 4.25 लाख रुपये है कीमत
रॉयल एनफील्ड ने अपनी 125वीं वर्षगांठ पर क्लासिक 650 का खास हाइपरशिफ्ट संस्करण पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4,25,589 रुपये है और प्रमुख क्षेत्रों में केवल 125 इकाइयां उपलब्ध होंगी। बदलते रंग वाले पेंट और विंटेज सीट से लैस इस बाइक की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी।



























































