Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन नीदरलैंड की इवोस बीवी में 2.56 अरब यूरो में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इस बड़े अधिग्रहण से कंपनी को यूरोप के 5 देशों में 8 तरल पदार्थ भंडारण केंद्र प्राप्त होंगे। इसके साथ ही अडानी पोर्ट्स का वैश्विक नेटवर्क 10 देशों में 28 बंदरगाहों तक विस्तारित हो जाएगा।



























































