Chawri Bazar हादसे पर CM Rekha Gupta सख्त, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर सस्पेंड
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की जांच के आदेश देते हुए संबंधित एई व जेई को निलंबित करने और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। घटनास्थल पर एनडीआरएफ सहित कई एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।



























































