कैबिनेट का बड़ा फैसला! PM Modi सरकार ने FTSC योजना को 5 साल बढ़ाया, POCSO और रेप मामलों में खुलेंगी 850 अदालतें
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों की योजना को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इसके लिए 3,788 करोड़ रुपये के बजट के साथ अदालतों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी। इस फैसले से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।



























































