मतदाता सूची SIR रद्द करने की मांग, Kochi में 7 नवंबर को प्रदर्शन करेगी CJP
कॉकरोच जनता पार्टी ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को रद्द करने की मांग को लेकर 7 नवंबर को कोच्चि में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। इसमें पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। इससे पहले दिल्ली में इसी मुद्दे पर प्रदर्शन के प्रयास के दौरान पुलिस ने पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया था।



























































