Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की 'न्यू राइट' रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल
एक रिपोर्ट के अनुसार, जो इस घटनाक्रम से जुड़े कई लोगों के हवाले से दी गई है, वेंस अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान बनाने में जुट गए हैं। वे ऐसे रूढ़िवादी (कंजर्वेटिव) लोगों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो ट्रंप के मूल राष्ट्रवादी एजेंडे के प्रति तो प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विवादों और राजनयिक संबंधों को लेकर प्रशासन के तौर-तरीकों से नाखुश हैं।



























































