CHOGM में बोले विदेश मंत्री S Jaishankar, Guyana को 500 मिलियन डॉलर की Line of Credit देगा भारत

CHOGM में बोले विदेश मंत्री S Jaishankar, Guyana को 500 मिलियन डॉलर की Line of Credit देगा भारत

भारत ने गुयाना को सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र के लिए 500 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट देने का फैसला किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रपति इरफान अली ने यूपीआई, त्वरित प्रभाव परियोजनाओं और एसएमई से जुड़े तीन समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए। यह पहल दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

Swipe up for next shorts
Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा

टाइटन कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 114 प्रतिशत बढ़कर 2,393 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और कुल आय में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के आभूषण कारोबार में 24 प्रतिशत, घड़ियों में 27 प्रतिशत और चश्मों के कारोबार में 28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Swipe up for next shorts
हनुमान प्रतिमा ने ट्रंप को हराया! 36 साल बाद अमेरिका में मचा हड़कंप

हनुमान प्रतिमा ने ट्रंप को हराया! 36 साल बाद अमेरिका में मचा हड़कंप

अमेरिका के टेक्सास में 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को गिराने की धमकी देने वाले ट्रंप समर्थकों को चुनावों में करारा झटका लगा है। रिपब्लिकन पार्टी को अपने 36 साल पुराने गढ़ में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यहां गवर्नर और सीनेट दोनों चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों ने बाजी मार ली।

Swipe up for next shorts
Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले

Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले

अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और अब तक सामने आई घटनाओं में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। डबलिन से रोम जा रही एयर लिंगस की एयरबस A320 उड़ान को अपना रास्ता बदलना पड़ा। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बम की धमकी मिलने के बाद इस विमान को फ्रांस के एव्रेक्स एयर बेस की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 151 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे, जो सुरक्षित उतर गए। सैन्य बम निरोधक दस्ते विमान की जांच कर रहे थे, जबकि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए थे।

Swipe up for next shorts
तमाम आपत्तियां खारिज, BJP उम्मीदवार Hardeep Singh Puri निर्विरोध पहुंचे Rajya Sabha

तमाम आपत्तियां खारिज, BJP उम्मीदवार Hardeep Singh Puri निर्विरोध पहुंचे Rajya Sabha

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद वे चुनावी मैदान में एकमात्र प्रत्याशी बचे थे। रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके नामांकन के खिलाफ दर्ज आपत्तियों को खारिज करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया।

Swipe up for next shorts
मतदाता सूची SIR रद्द करने की मांग, Kochi में 7 नवंबर को प्रदर्शन करेगी CJP

मतदाता सूची SIR रद्द करने की मांग, Kochi में 7 नवंबर को प्रदर्शन करेगी CJP

कॉकरोच जनता पार्टी ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को रद्द करने की मांग को लेकर 7 नवंबर को कोच्चि में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। इसमें पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। इससे पहले दिल्ली में इसी मुद्दे पर प्रदर्शन के प्रयास के दौरान पुलिस ने पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया था।

Swipe up for next shorts
Mahindra and Mahindra के Auto Business में 55 प्रतिशत बढ़त से कुल मुनाफा उछला

Mahindra and Mahindra के Auto Business में 55 प्रतिशत बढ़त से कुल मुनाफा उछला

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दूसरी तिमाही में 4,588 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष से 25 प्रतिशत अधिक है। वाहन कारोबार में 55 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि ने नतीजों को मजबूती दी, हालांकि ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट रही। बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के चलते कंपनी के शेयरों में 5.6 प्रतिशत की तेजी आई।

Swipe up for next shorts
Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक के अनुसार यदि दुनिया में एआई निवेश का उछाल धीमा पड़ता है, तो विदेशी निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होंने घरेलू निवेशकों के बढ़ते भरोसे और बेहतर होते मूल्यांकन को भारतीय शेयर बाजार की मजबूती बताया। साथ ही उन्होंने मजबूत कंपनियों और जोखिम प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी।

Swipe up for next shorts
युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंबाला छावनी में अत्याधुनिक 1857 शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत मेरठ से कुछ घंटे पहले अंबाला में ही हुई थी। शाह के अनुसार, यह ऐतिहासिक स्मारक देश भर के युवाओं के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनेगा।

Swipe up for next shorts
Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन नीदरलैंड की इवोस बीवी में 2.56 अरब यूरो में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इस बड़े अधिग्रहण से कंपनी को यूरोप के 5 देशों में 8 तरल पदार्थ भंडारण केंद्र प्राप्त होंगे। इसके साथ ही अडानी पोर्ट्स का वैश्विक नेटवर्क 10 देशों में 28 बंदरगाहों तक विस्तारित हो जाएगा।

Swipe up for next shorts
Crude Oil 94 डॉलर पर आने से RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 25 bps बढ़ा सकता है

Crude Oil 94 डॉलर पर आने से RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 25 bps बढ़ा सकता है

कच्चे तेल की कीमत करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर आने से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अनुमान बदल गया है। अब दिसंबर में 25 आधार अंक की कम वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, खाद्य महंगाई और रुपये की स्थिति के चलते आगे भी दरें बढ़ सकती हैं।

Swipe up for next shorts
रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

भारतीय वायु सेना ने प्रधानमंत्री आवास के निकट रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की 39.5 एकड़ जमीन एलएंडडीओ को सौंप दी है। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा सरकारी जमीन वापस लेने की प्रक्रिया का हिस्सा है। अब वायु सेना, डिफेंस एस्टेट ऑफिस और एलएंडडीओ मिलकर जमीन की सटीक सीमा तय करने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण करेंगे।

Swipe up for next shorts
Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी पर विदेशी फंडिंग और भारत विरोधी तत्वों से साठगांठ का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ता सौरव दास ने इन दावों को बेबुनियाद बताकर खारिज किया और सरकार को ठोस सबूत पेश करने की चुनौती दी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अपने अधिकार पर जोर दिया।

Swipe up for next shorts
Chawri Bazar हादसे पर CM Rekha Gupta सख्त, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर सस्पेंड

Chawri Bazar हादसे पर CM Rekha Gupta सख्त, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर सस्पेंड

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की जांच के आदेश देते हुए संबंधित एई व जेई को निलंबित करने और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। घटनास्थल पर एनडीआरएफ सहित कई एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Swipe up for next shorts
Aer Lingus Flight में बम की सूचना, French Air Base पर सुरक्षित उतारे गए 151 यात्री

Aer Lingus Flight में बम की सूचना, French Air Base पर सुरक्षित उतारे गए 151 यात्री

पूरे यूरोप में कई वाणिज्यिक उड़ानों को बम की धमकियां मिलने के बाद लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में उनकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इससे फ्रांस, इटली और चेक गणराज्य सहित कई देशों में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसी दौरान यूरोपीय संघ के सात देशों में सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर साइबर हमले की घटनाएं भी सामने आईं।

Swipe up for next shorts
ASEAN Summit: मनीला नहीं जाएंगे Xi Jinping, चीनी प्रीमियर Li Qiang संभालेंगे कमान

ASEAN Summit: मनीला नहीं जाएंगे Xi Jinping, चीनी प्रीमियर Li Qiang संभालेंगे कमान

मनीला में होने वाले 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बजाय प्रीमियर ली कियांग के शामिल होने की संभावना है। फिलीपींस के विदेश विभाग के अनुसार आसियान बैठकों में आमतौर पर चीनी प्रीमियर ही प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के भी शामिल होने की उम्मीद है।

Swipe up for next shorts
धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

समसामयिक Nov 05, 2026 5:17PM

धनतेरस धन की कामना का पर्व है। इस दृष्टि से यह अर्थव्यवस्था का पर्व है। अर्थ से अर्थ-व्यवस्था का सम्यक् एवं गुणात्मक संधान। इस दिन घर एवं बाजारों में आशा के दीप सजते हैं, मुद्रा का आदान-प्रदान होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में कई गुना वृद्धि हो जाती है।

Swipe up for next shorts
प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

विश्लेषण Nov 05, 2026 5:10PM

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की स्थिति तो और भी चिंताजनक है। सर्दियों की शुरुआत होते ही तापमान में गिरावट, हवा की धीमी गति और वातावरण में प्रदूषकों के ठहराव से वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ती है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के नागरिक हर वर्ष इस जहरीले वातावरण का सामना करते हैं।

Swipe up for next shorts
Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा

बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने चुनाव आयोग को दस दिनों में पते की पुष्टि कर एक परिवार के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया है। सांता क्रूज़ क्षेत्र में निवास बदलने के बाद परिवार ने फॉर्म 8 भरा था, जिसे तकनीकी खामी के कारण खारिज कर दिया गया था।

Swipe up for next shorts
तेहरान में तख्तापलट का ख्वाब, वॉशिंगटन में हो गया रिजीम चेंज? $5000 का अन्नादुराई स्टाइल दांव भी नहीं बचा सका ट्रंप का तख्त!

तेहरान में तख्तापलट का ख्वाब, वॉशिंगटन में हो गया रिजीम चेंज? $5000 का अन्नादुराई स्टाइल दांव भी नहीं बचा सका ट्रंप का तख्त!

एम. आर. आई Nov 05, 2026 4:45PM

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों में बहुमत हासिल कर रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त दी है। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के चलते उनकी पार्टी को अपने मजबूत गढ़ों में भी हार झेलनी पड़ी है। अब दोनों सदनों पर नियंत्रण के साथ डेमोक्रेट्स ट्रंप के टैरिफ और विवादित फैसलों को पलटने की तैयारी कर रहे हैं।

Swipe up for next shorts
आजम खान को फिर लगा झटका, SC ने नहीं सुनी कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील, HC भेजा मामला

आजम खान को फिर लगा झटका, SC ने नहीं सुनी कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील, HC भेजा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आजम खान की ईडी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दी है। अदालत ने हाई कोर्ट को 16 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई करने का निर्देश दिया। आजम खान ने जेल से रिहाई के तुरंत बाद हुई गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए राहत मांगी है।

Swipe up for next shorts
Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि वह उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव संबंधी यूजीसी के नियमों की समीक्षा के लिए समिति बनाएगी। शीर्ष अदालत ने इन प्रावधानों से छात्रों में विभाजन की आशंका पर चिंता जताई। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि ये नियम सामान्य वर्ग के प्रति भेदभावपूर्ण हैं और उन्हें सुरक्षा नहीं देते।

Swipe up for next shorts
गृह लक्ष्मियों के सशक्तीकरण पर भी ध्यान दें..

गृह लक्ष्मियों के सशक्तीकरण पर भी ध्यान दें..

स्तंभ Nov 05, 2026 4:00PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास में अपनी कई अनूठी पहलों के लिए याद किए जाएंगे। उनमें से ही एक अनूठी पहल है, लखपति दीदी योजना। इस योजना की शुरूआत उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त 2023 को किया था। इसके तहत अगले साल के केंद्रीय बजट में इसे औपचारिक रूप से देश भर में लागू करने का प्रावधान किया गया।

Swipe up for next shorts
2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं फिर भी हारी कांग्रेस, करनाल की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं फिर भी हारी कांग्रेस, करनाल की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर संसद बाधित करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार तीन लोकसभा चुनाव हारी है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची संशोधन को लेकर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया।

Swipe up for next shorts
हारते ही भारत पर टूट पड़े ट्रंप, 9 कंपनियों को हिला डाला

हारते ही भारत पर टूट पड़े ट्रंप, 9 कंपनियों को हिला डाला

अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरान से अवैध तेल व्यापार में मदद करने के आरोप में भारत की नौ कंपनियों और एक भारतीय दंपति पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट के तहत इन पर जहाजों के जाली दस्तावेज बनाकर प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप है। इसके चलते इन कंपनियों के वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों पर रोक लगा दी गई है।

Swipe up for next shorts
5 November, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

5 November, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में रहे, जिसमें इंडिगो 6.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। एशियन पेंट्स, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक भी सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख सकारात्मक रहा; NSE पर 2,769 शेयरों में तेजी आई, जबकि 458 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 69 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Swipe up for next shorts
बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

स्तंभ Nov 05, 2026 12:57PM

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की अगुवाई में महाराष्ट्र की पूर्व सरपंच मंगला भीमराव इंगले के मामले की सुनवाई करते हुए 2003 के ऐतिहासिक जावेद बनाम हरियाणा राज्य फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेज दिया था।

Swipe up for next shorts
Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी

अमेरिकी राजनीति में एक विवादास्पद हस्ती माने जाने वाले हेगसेथ के, अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी कई विरोधी बन गए हैं। मैसी ने युद्ध के बड़े समर्थक हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया। मैसी ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ जंग छेड़कर अपने पद का दुरुपयोग किया है। बुधवार को एक्स एक पोस्ट में मैसी ने कहा कि एक ही स्थिति है जिसमें मैं महाभियोग का प्रस्ताव दोबारा पेश नहीं करूंगा: अगर हेगसेथ इस्तीफा दे दें।

Swipe up for next shorts
Delhi Police Crime Branch के दफ्तर पहुंचे CJP नेता सौरव दास, Jantar Mantar मामले में पूछताछ

Delhi Police Crime Branch के दफ्तर पहुंचे CJP नेता सौरव दास, Jantar Mantar मामले में पूछताछ

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:46PM

13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर, जहाँ से विरोध प्रदर्शन हटा लिया गया था, वहाँ पहुँचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद इन दो नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार, ऐसा करके उन्होंने 11 अक्टूबर को हस्ताक्षरित 'शांति बांड' (पीस बॉन्ड) का भी उल्लंघन किया था।

Swipe up for next shorts
कैबिनेट का बड़ा फैसला! PM Modi सरकार ने FTSC योजना को 5 साल बढ़ाया, POCSO और रेप मामलों में खुलेंगी 850 अदालतें

कैबिनेट का बड़ा फैसला! PM Modi सरकार ने FTSC योजना को 5 साल बढ़ाया, POCSO और रेप मामलों में खुलेंगी 850 अदालतें

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:40PM

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों की योजना को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इसके लिए 3,788 करोड़ रुपये के बजट के साथ अदालतों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी। इस फैसले से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

Swipe up for next shorts
चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!

चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। वेंस ने हार के लिए ईरान युद्ध और बढ़ती महंगाई को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए। इसके विपरीत, ट्रम्प ने युद्ध का बचाव किया और वेंस की 2028 दावेदारी पर संशय जताया।

Swipe up for next shorts
ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम,  2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:13PM

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा को अलग कर दिया है। इसके अलावा, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आयोग ने बैठकों के एजेंडे और मिनट्स औपचारिक रूप से जारी करने तथा अधिकारियों की विदेश यात्रा के लिए पूर्व मंजूरी अनिवार्य करने जैसे आंतरिक प्रशासनिक सुधार किए हैं।

Swipe up for next shorts
''Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें'', पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

''Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें'', पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:06PM

दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज हैं। एक तरफ सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट है, जो पहले से ही भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा है।

Swipe up for next shorts
Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:04PM

घटनास्थल पर दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां (जिनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन शामिल हैं) भेजी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Swipe up for next shorts
Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 11:51AM

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आपको बता दें कि आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा यह राज्य मोदी सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा राजनीतिक लाभार्थी बन सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और अवध तक सेना में जाने की परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है।

Swipe up for next shorts
BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश

BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 10:24AM

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे सत्ता परिवर्तन की आड़ में संविधान को कमजोर कर शरिया लागू करना चाहते हैं। नागपुर में BJYM के कार्यक्रम में उन्होंने इसे संविधान बनाम शरिया की लड़ाई बताया। साथ ही उन्होंने औरंगजेब पोस्ट विवाद पर AIMIM पार्षद पर भी निशाना साधा।

Swipe up for next shorts
ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- 'जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम'

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- 'जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम'

ट्रंप ने माना कि इस संघर्ष ने रिपब्लिकन पार्टी को चुनावी झटके देने में बड़ी भूमिका निभाई, खासकर इसलिए क्योंकि इसने कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा दिया था। उनके ये बयान तब आए जब उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने पार्टी की हार के लिए ईरान के खिलाफ प्रशासन के सैन्य अभियान को जिम्मेदार ठहराया।

Swipe up for next shorts
Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की 'न्यू राइट' रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की 'न्यू राइट' रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

एक रिपोर्ट के अनुसार, जो इस घटनाक्रम से जुड़े कई लोगों के हवाले से दी गई है, वेंस अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान बनाने में जुट गए हैं। वे ऐसे रूढ़िवादी (कंजर्वेटिव) लोगों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो ट्रंप के मूल राष्ट्रवादी एजेंडे के प्रति तो प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विवादों और राजनयिक संबंधों को लेकर प्रशासन के तौर-तरीकों से नाखुश हैं।

Swipe up for next shorts
Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

कच्चे तेल की गिरती कीमतों, वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी और अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदर्शन के दम पर भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,385 अंक उछलकर 78,686 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 384 अंक चढ़कर 24,344 के पार निकल गया।

Swipe up for next shorts
Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जहां गुरुवार सुबह AQI 368 रहा। CPCB के 59 निगरानी स्टेशनों में से 18 में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई, जिसमें जहांगीरपुरी 459 AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहा। इसके अलावा 53 स्टेशनों पर PM2.5 मुख्य प्रदूषक पाया गया।

Swipe up for next shorts
परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

मानसा में पांच घंटे की बैठक के बाद पंजाब सरकार नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की पत्नी को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने पर सहमत हो गई है। इसके साथ ही 22 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया और परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ। सरकार प्रदर्शनकारियों और लक्खा सिधाना पर दर्ज केस भी वापस लेगी।

Swipe up for next shorts
US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध, बढ़ती महंगाई और इजरायल नीति से नाराज होकर 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प को चुनने वाले मतदाताओं ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया। आंतरिक डेटा से भी साफ हुआ कि कई पारंपरिक समर्थक इस बार दूसरी तरफ चले गए।

Swipe up for next shorts
Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

मौजूदा ट्रैफिक स्थिति को देखते हुए, स्टेडियम से जुड़ने वाली कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव और रूट डायवर्जन (रास्ता बदलना) भी लागू किया जा सकता है। इन पाबंदियों का असर सेंट्रल दिल्ली से गुजरने वाले लोगों पर पड़ सकता है, खासकर बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रिंग रोड, आईपी मार्ग और विकास मार्ग का इस्तेमाल करने वालों पर।

Swipe up for next shorts
Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

पंजाब में पराली जलाने के अत्यधिक मामलों पर गंभीर रुख अपनाते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के उपायों की समीक्षा के लिए बुधवार को 12 जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

Swipe up for next shorts
US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से एलन मस्क को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में करोड़ों डॉलर खर्च किए थे। टेक्सास में डेमोक्रेट जीना हिनोजोसा की जीत के बाद मस्क की कंपनियों की जांच की आशंका बढ़ गई तथा टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयर गिर गए।

Swipe up for next shorts
Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

दिल्ली के रोहिणी की एक कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को मिठाई और सूखे मेवों के बजाय आईफोन 16 उपहार में दिया। कंपनी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में मेजों पर फोन रखे दिखे। इस अनूठे उपहार के बाद लोग कंपनी की सराहना कर रहे हैं और वहां नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं।

Swipe up for next shorts
NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में व्यक्तिगत वित्त और उद्यमिता पर 2 नए अध्याय शामिल किए हैं। छात्र अब बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड, आयकर, ईएमआई और नया कारोबार शुरू करने से जुड़ी बुनियादी बातें सीखेंगे। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली शिक्षा को व्यावहारिक बनाने के लिए किया गया है।

Swipe up for next shorts
Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप समर्थित उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा, जहां ओहायो में विवेक रामस्वामी गवर्नर चुनाव हार गए। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा बढ़ा है। प्रमिला जयपाल, अमी बेरा, रो खन्ना और सुहास सुब्रमण्यम ने संसद में जीत दर्ज की, जबकि अरुणा मिलर दोबारा मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं।

Swipe up for next shorts
चले थे ईरान की रिजीम बदलने, चुनाव में ट्रंप और नेतन्याहू दोनों पिटे

चले थे ईरान की रिजीम बदलने, चुनाव में ट्रंप और नेतन्याहू दोनों पिटे

ट्रंप और नेतन्याहू ईरान के सुप्रीम लीडर को मारकर भी वहां की व्यवस्था नहीं बदल सके। युद्ध और महंगाई से नाराज जनता ने चुनावों में दोनों नेताओं को सत्ता से बाहर कर दिया। ईरान का निजाम तो ज्यों का त्यों रहा, लेकिन अमेरिका और इसराइल के शासकों को इस जंग का भारी सियासी खामियाजा भुगतना पड़ा।

Swipe up for next shorts
Dabur India का Net Profit सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 498.57 करोड़ हुआ

Dabur India का Net Profit सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 498.57 करोड़ हुआ

डाबर इंडिया का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 498.57 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,563 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा 13 नवंबर को पद छोड़ेंगे और डाबर ने 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है।

Swipe up for next shorts
Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अनौपचारिक सूत्रों से मिली इस जानकारी के बाद भारतीय एजेंसियां उसे भारत प्रत्यर्पित कराने के प्रयासों में जुट गई हैं। करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के मुख्य आरोपी उप्पल से पूछताछ इस अवैध सिंडिकेट की मनी ट्रेल का पता लगाने में बेहद अहम होगी।

Swipe up for next shorts
Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक

Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक

स्टॉकल सिक्योरिटीज से जुड़े कथित अनधिकृत शेयर कारोबार में एक और निवेशक के परिवार ने करीब 1 मिलियन डॉलर के नुकसान का दावा किया है। इस घटना के बाद निवेशक मानसिक तनाव में हैं। इससे पहले करीब 30 निवेशक 100 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान की शिकायत दर्ज करा चुके हैं, जबकि कंपनी ने साइबर सुरक्षा जांच शुरू कराई है।

Swipe up for next shorts
हमारे परिवार के साथ खड़े रहे”: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया, पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

हमारे परिवार के साथ खड़े रहे”: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया, पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हत्या के बाद लगातार परिवार का साथ देने और जांच की प्रगति जानने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया। संगरूर रैली में उन्होंने पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर दुख व्यक्त किया। वहीं राहुल गांधी ने मूसेवाला को याद करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ रही हिंसक सोच बेहद चिंताजनक है।

Swipe up for next shorts
2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल

2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अग्निवीरों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने के फैसले को चुनावी यू-टर्न बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सेवा विस्तार के बाद शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा। खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस योजना से देश के युवाओं और सशस्त्र बलों दोनों को नुकसान हो रहा है।

Swipe up for next shorts
EVs और Battery क्षेत्र को मिलेगी मजबूती, Critical Minerals प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ मंजूर

EVs और Battery क्षेत्र को मिलेगी मजबूती, Critical Minerals प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पांच वर्षों में 2,814 करोड़ रुपये की कैपेक्स सहायता योजना को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य लिथियम, निकेल और कोबाल्ट की घरेलू प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाना तथा आयात पर निर्भरता कम करना है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और रक्षा जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।

Swipe up for next shorts
Canva ने 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 6 महीने की Salary और मदद का ऐलान

Canva ने 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 6 महीने की Salary और मदद का ऐलान

ऑस्ट्रेलियाई डिजाइन कंपनी कैनवा ने दुनियाभर में अपने 22 फीसदी यानी 1,271 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने का वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं, लैपटॉप और करियर सहायता मुहैया कराएगी। इसके अलावा नया कारोबार शुरू करने के लिए 10,000 डॉलर तक की आर्थिक मदद भी मिलेगी।

Swipe up for next shorts
मिस्र से रिश्ता, कर्नाटक का दामाद, ट्रंप की नींद उड़ाने वाले अमेरिका के अब्दुल की कहानी!

मिस्र से रिश्ता, कर्नाटक का दामाद, ट्रंप की नींद उड़ाने वाले अमेरिका के अब्दुल की कहानी!

डेमोक्रेट अब्दुल अल-सैयद मिशिगन से जीतकर अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने हैं। उनका भारत के कर्नाटक से भी गहरा संबंध है। उनकी पत्नी डॉ. सारा जुकाकू कर्नाटक के भटकल से ताल्लुक रखती हैं और वह तत्कालीन मैसूर राज्य के पूर्व मंत्री जे.एच. शम्सुद्दीन जुकाकू की पोती हैं।

Swipe up for next shorts
US ने फिर हमले किए तो Middle East में और व्यापक होगा युद्ध, Iran की कड़ी चेतावनी

US ने फिर हमले किए तो Middle East में और व्यापक होगा युद्ध, Iran की कड़ी चेतावनी

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई ने कहा है कि तेहरान के प्रति वाशिंगटन के आक्रामक रुख में बदलाव नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने फिर हमले किए तो मध्य पूर्व में युद्ध और व्यापक हो सकता है।

Swipe up for next shorts
ट्रंप पर चौतरफा संकट, इधर चुनाव में हार, उधर ईरान में फूटा गुस्से का लावा

ट्रंप पर चौतरफा संकट, इधर चुनाव में हार, उधर ईरान में फूटा गुस्से का लावा

तेहरान में युद्ध की तबाही के खिलाफ भारी आक्रोश है और सड़कों पर ट्रंप विरोधी पोस्टर लगाकर बदले की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में ट्रंप की पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। इस शिकस्त को आक्रामक विदेश नीतियों के खिलाफ अमेरिकी जनता का संदेश माना जा रहा है।

Swipe up for next shorts
CEC और ECs की Blanket Immunity को चुनौती, Supreme Court ने जारी किया नोटिस

CEC और ECs की Blanket Immunity को चुनौती, Supreme Court ने जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से पूर्ण छूट देने वाले 2023 के कानून की धारा 16 पर नोटिस जारी किया है। याचिका में इस छूट को असंवैधानिक बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। इसके अलावा, अदालत ने मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण पर भी चुनाव आयोग से तीखे सवाल पूछे।

Swipe up for next shorts