तमाम आपत्तियां खारिज, BJP उम्मीदवार Hardeep Singh Puri निर्विरोध पहुंचे Rajya Sabha
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद वे चुनावी मैदान में एकमात्र प्रत्याशी बचे थे। रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके नामांकन के खिलाफ दर्ज आपत्तियों को खारिज करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया।



























































