US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध, बढ़ती महंगाई और इजरायल नीति से नाराज होकर 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प को चुनने वाले मतदाताओं ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया। आंतरिक डेटा से भी साफ हुआ कि कई पारंपरिक समर्थक इस बार दूसरी तरफ चले गए।



























































