NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र
एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में व्यक्तिगत वित्त और उद्यमिता पर 2 नए अध्याय शामिल किए हैं। छात्र अब बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड, आयकर, ईएमआई और नया कारोबार शुरू करने से जुड़ी बुनियादी बातें सीखेंगे। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली शिक्षा को व्यावहारिक बनाने के लिए किया गया है।



























































