Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले
अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और अब तक सामने आई घटनाओं में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। डबलिन से रोम जा रही एयर लिंगस की एयरबस A320 उड़ान को अपना रास्ता बदलना पड़ा। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बम की धमकी मिलने के बाद इस विमान को फ्रांस के एव्रेक्स एयर बेस की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 151 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे, जो सुरक्षित उतर गए। सैन्य बम निरोधक दस्ते विमान की जांच कर रहे थे, जबकि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए थे।



























































