Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक
कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक के अनुसार यदि दुनिया में एआई निवेश का उछाल धीमा पड़ता है, तो विदेशी निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होंने घरेलू निवेशकों के बढ़ते भरोसे और बेहतर होते मूल्यांकन को भारतीय शेयर बाजार की मजबूती बताया। साथ ही उन्होंने मजबूत कंपनियों और जोखिम प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी।



























































