Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक
राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जहां गुरुवार सुबह AQI 368 रहा। CPCB के 59 निगरानी स्टेशनों में से 18 में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई, जिसमें जहांगीरपुरी 459 AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहा। इसके अलावा 53 स्टेशनों पर PM2.5 मुख्य प्रदूषक पाया गया।



























































