Canva ने 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 6 महीने की Salary और मदद का ऐलान
ऑस्ट्रेलियाई डिजाइन कंपनी कैनवा ने दुनियाभर में अपने 22 फीसदी यानी 1,271 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने का वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं, लैपटॉप और करियर सहायता मुहैया कराएगी। इसके अलावा नया कारोबार शुरू करने के लिए 10,000 डॉलर तक की आर्थिक मदद भी मिलेगी।



























































