Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी
अमेरिकी राजनीति में एक विवादास्पद हस्ती माने जाने वाले हेगसेथ के, अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी कई विरोधी बन गए हैं। मैसी ने युद्ध के बड़े समर्थक हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया। मैसी ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ जंग छेड़कर अपने पद का दुरुपयोग किया है। बुधवार को एक्स एक पोस्ट में मैसी ने कहा कि एक ही स्थिति है जिसमें मैं महाभियोग का प्रस्ताव दोबारा पेश नहीं करूंगा: अगर हेगसेथ इस्तीफा दे दें।



























































