Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा
टाइटन कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 114 प्रतिशत बढ़कर 2,393 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और कुल आय में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के आभूषण कारोबार में 24 प्रतिशत, घड़ियों में 27 प्रतिशत और चश्मों के कारोबार में 28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।



























































