Dabur India का Net Profit सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 498.57 करोड़ हुआ
डाबर इंडिया का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 498.57 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,563 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा 13 नवंबर को पद छोड़ेंगे और डाबर ने 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है।



























































