Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी पर विदेशी फंडिंग और भारत विरोधी तत्वों से साठगांठ का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ता सौरव दास ने इन दावों को बेबुनियाद बताकर खारिज किया और सरकार को ठोस सबूत पेश करने की चुनौती दी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अपने अधिकार पर जोर दिया।



























































