Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अनौपचारिक सूत्रों से मिली इस जानकारी के बाद भारतीय एजेंसियां उसे भारत प्रत्यर्पित कराने के प्रयासों में जुट गई हैं। करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के मुख्य आरोपी उप्पल से पूछताछ इस अवैध सिंडिकेट की मनी ट्रेल का पता लगाने में बेहद अहम होगी।



























































