EVs और Battery क्षेत्र को मिलेगी मजबूती, Critical Minerals प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ मंजूर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पांच वर्षों में 2,814 करोड़ रुपये की कैपेक्स सहायता योजना को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य लिथियम, निकेल और कोबाल्ट की घरेलू प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाना तथा आयात पर निर्भरता कम करना है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और रक्षा जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।



























































