Rajasthan | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट: अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर धमाका, ISI और आतंकी नेटवर्क की साजिश की आशंका
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर गांव 50 जीबी के पास एक जोरदार धमाका हुआ। रात करीब 10 बजे हुए इस अचानक धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।



























































