VETO...अब ट्रंप क्या नया करने वाले हैं? मिडटर्म नतीजों के बाद अपने पोस्ट में बढ़ाई हलचल

VETO...अब ट्रंप क्या नया करने वाले हैं? मिडटर्म नतीजों के बाद अपने पोस्ट में बढ़ाई हलचल

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की बढ़त के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वीटो लिखी लाल टोपी की तस्वीर साझा की। हालांकि उन्होंने पहले चुनाव नतीजे स्वीकार कर विपक्ष के साथ काम करने की बात कही थी। लेकिन इस पोस्ट ने डेमोक्रेटिक एजेंडे को वीटो के जरिए रोकने की उनकी पुरानी चेतावनियों को फिर ताजा कर दिया है।

Swipe up for next shorts
ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम,  2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:13PM

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा को अलग कर दिया है। इसके अलावा, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आयोग ने बैठकों के एजेंडे और मिनट्स औपचारिक रूप से जारी करने तथा अधिकारियों की विदेश यात्रा के लिए पूर्व मंजूरी अनिवार्य करने जैसे आंतरिक प्रशासनिक सुधार किए हैं।

Swipe up for next shorts
''Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें'', पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

''Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें'', पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:06PM

दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज हैं। एक तरफ सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट है, जो पहले से ही भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा है।

Swipe up for next shorts
Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 12:04PM

घटनास्थल पर दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां (जिनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन शामिल हैं) भेजी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Swipe up for next shorts
Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 11:51AM

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आपको बता दें कि आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा यह राज्य मोदी सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा राजनीतिक लाभार्थी बन सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और अवध तक सेना में जाने की परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है।

Swipe up for next shorts
BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश

BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश

राष्ट्रीय Nov 05, 2026 10:24AM

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे सत्ता परिवर्तन की आड़ में संविधान को कमजोर कर शरिया लागू करना चाहते हैं। नागपुर में BJYM के कार्यक्रम में उन्होंने इसे संविधान बनाम शरिया की लड़ाई बताया। साथ ही उन्होंने औरंगजेब पोस्ट विवाद पर AIMIM पार्षद पर भी निशाना साधा।

Swipe up for next shorts
ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- 'जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम'

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- 'जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम'

ट्रंप ने माना कि इस संघर्ष ने रिपब्लिकन पार्टी को चुनावी झटके देने में बड़ी भूमिका निभाई, खासकर इसलिए क्योंकि इसने कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा दिया था। उनके ये बयान तब आए जब उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने पार्टी की हार के लिए ईरान के खिलाफ प्रशासन के सैन्य अभियान को जिम्मेदार ठहराया।

Swipe up for next shorts
Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की 'न्यू राइट' रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की 'न्यू राइट' रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

एक रिपोर्ट के अनुसार, जो इस घटनाक्रम से जुड़े कई लोगों के हवाले से दी गई है, वेंस अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान बनाने में जुट गए हैं। वे ऐसे रूढ़िवादी (कंजर्वेटिव) लोगों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो ट्रंप के मूल राष्ट्रवादी एजेंडे के प्रति तो प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विवादों और राजनयिक संबंधों को लेकर प्रशासन के तौर-तरीकों से नाखुश हैं।

Swipe up for next shorts
Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

कच्चे तेल की गिरती कीमतों, वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी और अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदर्शन के दम पर भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,385 अंक उछलकर 78,686 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 384 अंक चढ़कर 24,344 के पार निकल गया।

Swipe up for next shorts
Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जहां गुरुवार सुबह AQI 368 रहा। CPCB के 59 निगरानी स्टेशनों में से 18 में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई, जिसमें जहांगीरपुरी 459 AQI के साथ सबसे प्रदूषित रहा। इसके अलावा 53 स्टेशनों पर PM2.5 मुख्य प्रदूषक पाया गया।

Swipe up for next shorts
परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

मानसा में पांच घंटे की बैठक के बाद पंजाब सरकार नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की पत्नी को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने पर सहमत हो गई है। इसके साथ ही 22 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया और परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ। सरकार प्रदर्शनकारियों और लक्खा सिधाना पर दर्ज केस भी वापस लेगी।

Swipe up for next shorts
US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध, बढ़ती महंगाई और इजरायल नीति से नाराज होकर 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प को चुनने वाले मतदाताओं ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया। आंतरिक डेटा से भी साफ हुआ कि कई पारंपरिक समर्थक इस बार दूसरी तरफ चले गए।

Swipe up for next shorts
Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

मौजूदा ट्रैफिक स्थिति को देखते हुए, स्टेडियम से जुड़ने वाली कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव और रूट डायवर्जन (रास्ता बदलना) भी लागू किया जा सकता है। इन पाबंदियों का असर सेंट्रल दिल्ली से गुजरने वाले लोगों पर पड़ सकता है, खासकर बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रिंग रोड, आईपी मार्ग और विकास मार्ग का इस्तेमाल करने वालों पर।

Swipe up for next shorts
Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक

पंजाब में पराली जलाने के अत्यधिक मामलों पर गंभीर रुख अपनाते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के उपायों की समीक्षा के लिए बुधवार को 12 जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

Swipe up for next shorts
US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से एलन मस्क को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में करोड़ों डॉलर खर्च किए थे। टेक्सास में डेमोक्रेट जीना हिनोजोसा की जीत के बाद मस्क की कंपनियों की जांच की आशंका बढ़ गई तथा टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयर गिर गए।

Swipe up for next shorts
Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

दिल्ली के रोहिणी की एक कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को मिठाई और सूखे मेवों के बजाय आईफोन 16 उपहार में दिया। कंपनी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में मेजों पर फोन रखे दिखे। इस अनूठे उपहार के बाद लोग कंपनी की सराहना कर रहे हैं और वहां नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं।

Swipe up for next shorts
NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में व्यक्तिगत वित्त और उद्यमिता पर 2 नए अध्याय शामिल किए हैं। छात्र अब बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड, आयकर, ईएमआई और नया कारोबार शुरू करने से जुड़ी बुनियादी बातें सीखेंगे। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली शिक्षा को व्यावहारिक बनाने के लिए किया गया है।

Swipe up for next shorts
Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप समर्थित उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा, जहां ओहायो में विवेक रामस्वामी गवर्नर चुनाव हार गए। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा बढ़ा है। प्रमिला जयपाल, अमी बेरा, रो खन्ना और सुहास सुब्रमण्यम ने संसद में जीत दर्ज की, जबकि अरुणा मिलर दोबारा मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं।

Swipe up for next shorts
चले थे ईरान की रिजीम बदलने, चुनाव में ट्रंप और नेतन्याहू दोनों पिटे

चले थे ईरान की रिजीम बदलने, चुनाव में ट्रंप और नेतन्याहू दोनों पिटे

ट्रंप और नेतन्याहू ईरान के सुप्रीम लीडर को मारकर भी वहां की व्यवस्था नहीं बदल सके। युद्ध और महंगाई से नाराज जनता ने चुनावों में दोनों नेताओं को सत्ता से बाहर कर दिया। ईरान का निजाम तो ज्यों का त्यों रहा, लेकिन अमेरिका और इसराइल के शासकों को इस जंग का भारी सियासी खामियाजा भुगतना पड़ा।

Swipe up for next shorts
Dabur India का Net Profit सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 498.57 करोड़ हुआ

Dabur India का Net Profit सितंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 498.57 करोड़ हुआ

डाबर इंडिया का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 498.57 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,563 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा 13 नवंबर को पद छोड़ेंगे और डाबर ने 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है।

Swipe up for next shorts
Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अनौपचारिक सूत्रों से मिली इस जानकारी के बाद भारतीय एजेंसियां उसे भारत प्रत्यर्पित कराने के प्रयासों में जुट गई हैं। करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के मुख्य आरोपी उप्पल से पूछताछ इस अवैध सिंडिकेट की मनी ट्रेल का पता लगाने में बेहद अहम होगी।

Swipe up for next shorts
Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक

Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक

स्टॉकल सिक्योरिटीज से जुड़े कथित अनधिकृत शेयर कारोबार में एक और निवेशक के परिवार ने करीब 1 मिलियन डॉलर के नुकसान का दावा किया है। इस घटना के बाद निवेशक मानसिक तनाव में हैं। इससे पहले करीब 30 निवेशक 100 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान की शिकायत दर्ज करा चुके हैं, जबकि कंपनी ने साइबर सुरक्षा जांच शुरू कराई है।

Swipe up for next shorts
हमारे परिवार के साथ खड़े रहे”: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया, पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

हमारे परिवार के साथ खड़े रहे”: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया, पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हत्या के बाद लगातार परिवार का साथ देने और जांच की प्रगति जानने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया। संगरूर रैली में उन्होंने पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर दुख व्यक्त किया। वहीं राहुल गांधी ने मूसेवाला को याद करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ रही हिंसक सोच बेहद चिंताजनक है।

Swipe up for next shorts
2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल

2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अग्निवीरों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने के फैसले को चुनावी यू-टर्न बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सेवा विस्तार के बाद शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा। खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस योजना से देश के युवाओं और सशस्त्र बलों दोनों को नुकसान हो रहा है।

Swipe up for next shorts
EVs और Battery क्षेत्र को मिलेगी मजबूती, Critical Minerals प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ मंजूर

EVs और Battery क्षेत्र को मिलेगी मजबूती, Critical Minerals प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पांच वर्षों में 2,814 करोड़ रुपये की कैपेक्स सहायता योजना को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य लिथियम, निकेल और कोबाल्ट की घरेलू प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाना तथा आयात पर निर्भरता कम करना है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और रक्षा जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।

Swipe up for next shorts
Canva ने 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 6 महीने की Salary और मदद का ऐलान

Canva ने 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 6 महीने की Salary और मदद का ऐलान

ऑस्ट्रेलियाई डिजाइन कंपनी कैनवा ने दुनियाभर में अपने 22 फीसदी यानी 1,271 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने का वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं, लैपटॉप और करियर सहायता मुहैया कराएगी। इसके अलावा नया कारोबार शुरू करने के लिए 10,000 डॉलर तक की आर्थिक मदद भी मिलेगी।

Swipe up for next shorts
मिस्र से रिश्ता, कर्नाटक का दामाद, ट्रंप की नींद उड़ाने वाले अमेरिका के अब्दुल की कहानी!

मिस्र से रिश्ता, कर्नाटक का दामाद, ट्रंप की नींद उड़ाने वाले अमेरिका के अब्दुल की कहानी!

डेमोक्रेट अब्दुल अल-सैयद मिशिगन से जीतकर अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने हैं। उनका भारत के कर्नाटक से भी गहरा संबंध है। उनकी पत्नी डॉ. सारा जुकाकू कर्नाटक के भटकल से ताल्लुक रखती हैं और वह तत्कालीन मैसूर राज्य के पूर्व मंत्री जे.एच. शम्सुद्दीन जुकाकू की पोती हैं।

Swipe up for next shorts
US ने फिर हमले किए तो Middle East में और व्यापक होगा युद्ध, Iran की कड़ी चेतावनी

US ने फिर हमले किए तो Middle East में और व्यापक होगा युद्ध, Iran की कड़ी चेतावनी

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई ने कहा है कि तेहरान के प्रति वाशिंगटन के आक्रामक रुख में बदलाव नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने फिर हमले किए तो मध्य पूर्व में युद्ध और व्यापक हो सकता है।

Swipe up for next shorts
ट्रंप पर चौतरफा संकट, इधर चुनाव में हार, उधर ईरान में फूटा गुस्से का लावा

ट्रंप पर चौतरफा संकट, इधर चुनाव में हार, उधर ईरान में फूटा गुस्से का लावा

तेहरान में युद्ध की तबाही के खिलाफ भारी आक्रोश है और सड़कों पर ट्रंप विरोधी पोस्टर लगाकर बदले की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में ट्रंप की पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। इस शिकस्त को आक्रामक विदेश नीतियों के खिलाफ अमेरिकी जनता का संदेश माना जा रहा है।

Swipe up for next shorts
CEC और ECs की Blanket Immunity को चुनौती, Supreme Court ने जारी किया नोटिस

CEC और ECs की Blanket Immunity को चुनौती, Supreme Court ने जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से पूर्ण छूट देने वाले 2023 के कानून की धारा 16 पर नोटिस जारी किया है। याचिका में इस छूट को असंवैधानिक बताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। इसके अलावा, अदालत ने मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण पर भी चुनाव आयोग से तीखे सवाल पूछे।

Swipe up for next shorts
ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत

ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत

इसरो ने अपने नेविगेशन उपग्रह NVS-03 को जियोसिंक्रोनस कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है। यह उपलब्धि भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम नाविक की पूर्ण क्षमताओं को बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी परमाणु घड़ी से लैस यह उपग्रह स्मार्टफोन, परिवहन और रणनीतिक उपयोग के लिए स्वतंत्र एवं सटीक पोजिशनिंग सेवाएं सुनिश्चित करेगा।

Swipe up for next shorts
दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप

संगरूर में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को दिल्ली से चलाया जा रहा है और वह नशे की समस्या खत्म करने में विफल रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती भी दी।

Swipe up for next shorts
यूपी में भाजपा की पदयात्रा का मेगा प्लान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के राजनीतिक निहितार्थ

यूपी में भाजपा की पदयात्रा का मेगा प्लान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के राजनीतिक निहितार्थ

स्तंभ Nov 04, 2026 4:11PM

आखिर विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने की भाजपा की रणनीति कितनी जबर्दस्त है? इस पदयात्रा का पहला राजनीतिक निहितार्थ विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना है, क्योंकि विपक्ष चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रहा है।

Swipe up for next shorts
अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार

अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार

अग्निपथ योजना में बदलाव के तहत नियमित सेवा में न चुने जाने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा। इससे उनकी कुल सेवा अवधि चार से बढ़कर छह साल हो जाएगी। इस विस्तारित कार्यकाल के बाद इच्छुक अग्निवीरों को तय मानदंडों के आधार पर स्थायी भर्ती के लिए विचार किया जाएगा।

Swipe up for next shorts
मन की शांति में ही जीवन की सच्ची समृद्धि

मन की शांति में ही जीवन की सच्ची समृद्धि

समसामयिक Nov 04, 2026 3:55PM

हमारी त्योहार संस्कृति भी तनाव के विरुद्ध एक सुंदर सामाजिक एवं सांस्कृतिक औषधि है। दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संकल्प देती है। होली मन के पुराने विकारों और कटु स्मृतियों को रंगों में बहाकर संबंधों में नई आत्मीयता भरने का अवसर देती है। रक्षाबंधन रिश्तों की सुरक्षा और विश्वास का उत्सव है।

Swipe up for next shorts
अमेरिका में जीती फिलिस्तीनी हिजाब वाली महिला, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे ट्रंप

अमेरिका में जीती फिलिस्तीनी हिजाब वाली महिला, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे ट्रंप

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के मुस्लिम विरोधी प्रचार के बावजूद फिलिस्तीनी मूल की एबर कवास ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट चुनाव में 74.3 प्रतिशत वोट हासिल कर रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही वह न्यूयॉर्क राज्य में चुनी जाने वाली पहली फिलिस्तीनी अमेरिकी बन गई हैं।

Swipe up for next shorts
प्रकाश पर्वों की अनुपम श्रृंखला: धनतेरस-दीवाली से लेकर छठ और देव दीपावली तक का पावन आध्यात्मिक सफर

प्रकाश पर्वों की अनुपम श्रृंखला: धनतेरस-दीवाली से लेकर छठ और देव दीपावली तक का पावन आध्यात्मिक सफर

दीवाली की जगमगाती रातों से लेकर छठ के कठिन लोकाचार और फिर काशी के घाटों पर उतरने वाले 'देव दीपावली' के दिव्य प्रकाश तक—यह पूरा महीना भारत की सांस्कृतिक विविधता और अंतर्निहित एकता का जीवंत प्रमाण है।

Swipe up for next shorts
उमर अब्दुल्ला की सरकार पर खतरा, जम्मू कश्मीर में शांति बनाए रखना जरूरी

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर खतरा, जम्मू कश्मीर में शांति बनाए रखना जरूरी

स्तंभ Nov 04, 2026 3:45PM

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला हो या वर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, दोनों ही राज्य को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा देने के साथ-साथ अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाते रहे हैं। ऐसे में आगा रूहुल्लाह मेहंदी के आरोपों ने पार्टी की बुनियाद को ही हिला दिया है।

Swipe up for next shorts
अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे...अमेरिका में अल सैयद की जीत पर ओवैसी ने UP के मुस्लमानों को दिया बड़ा मैसज

अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे...अमेरिका में अल सैयद की जीत पर ओवैसी ने UP के मुस्लमानों को दिया बड़ा मैसज

अमेरिका के मिशिगन सीनेट चुनाव में अब्दुलरहमान मोहम्मद अल-सैयद पहले मुस्लिम सदस्य बने। इस पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के मुस्लिम समाज को अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं, भारतीय-अमेरिकी पिया डंडिया ने फ्लोरिडा से यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया।

Swipe up for next shorts
अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, अब 6 साल की होगी नौकरी! CDS जल्द कर सकते हैं बड़ी घोषणा

अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, अब 6 साल की होगी नौकरी! CDS जल्द कर सकते हैं बड़ी घोषणा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जल्द ही अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा करेंगे। हालांकि, सेवा जारी रखने का फैसला पूरी तरह संबंधित अग्निवीर पर निर्भर करेगा। यह घोषणा ऐसे समय में की जा रही है, जब पहले बैच के 18,300 से अधिक अग्निवीरों को चार साल बाद कार्यमुक्त किया जाना था।

Swipe up for next shorts
मिड टर्म चुनाव में हारते ही महाभियोग में फंसे! ट्रंप कितने कमजोर हो जाएंगे? डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को फायदा या बड़ा नुकसान

मिड टर्म चुनाव में हारते ही महाभियोग में फंसे! ट्रंप कितने कमजोर हो जाएंगे? डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को फायदा या बड़ा नुकसान

एम. आर. आई Nov 04, 2026 2:07PM

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के पिछड़ने से डोनाल्ड ट्रंप के सामने महाभियोग और विधायी रुकावटों जैसी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हालांकि ट्रंप ने खुद उम्मीदवार न होने की दलील देकर पल्ला झाड़ा है। संसद में डेमोक्रेट्स के बढ़ते प्रभाव से अब ट्रंप के लिए कानून बनाना, बजट पास कराना और नियुक्तियां करना काफी मुश्किल होगा।

Swipe up for next shorts
ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म इलेक्शन में मिली शिकस्त पर CJP ने लिए मजे

ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म इलेक्शन में मिली शिकस्त पर CJP ने लिए मजे

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है और डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों पर नियंत्रण कर लिया है। ट्रंप की इस हार पर ईरान ने कहा कि अमेरिकियों ने युद्ध को ना कहा है। वहीं भारत में सीजेपी के अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संदर्भ में इस पर तंज कसा।

Swipe up for next shorts
डेमोक्रेट्स की 5 ऐतिहासिक जीत: ट्रंप के 'MAGA' गढ़ में महा-उलटफेर, हिली अमेरिकी सियासत!

डेमोक्रेट्स की 5 ऐतिहासिक जीत: ट्रंप के 'MAGA' गढ़ में महा-उलटफेर, हिली अमेरिकी सियासत!

अमेरिकी चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ों में बड़ी जीत हासिल की। ओहायो में डॉ. एमी एक्टन ने ट्रंप समर्थित विवेक रामास्वामी को हराकर पहली महिला गवर्नर बनने का इतिहास रचा। इसके साथ ही साउथ कैरोलिना, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया के अहम चुनावों में भी डेमोक्रेट्स ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की।

Swipe up for next shorts
निकल गई अकड़...मिड टर्म चुनाव में कैसे भारतवंशियों ने धुआं उड़ा दिया?

निकल गई अकड़...मिड टर्म चुनाव में कैसे भारतवंशियों ने धुआं उड़ा दिया?

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने बढ़त बनाई है, जबकि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इन चुनावों में पिया डांडिया और सुहास सुब्रह्मण्यम सहित कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। एग्जिट पोल्स के अनुसार, बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों के कारण अधिकांश मतदाता ट्रंप के कामकाज से बेहद असंतुष्ट हैं।

Swipe up for next shorts
अमेरिका का इतिहास बदल देंगे 'अब्दुल', ट्रंप के लिए क्यों बना ये नाक का सवाल, कैसे हो गया बड़ा खेल!

अमेरिका का इतिहास बदल देंगे 'अब्दुल', ट्रंप के लिए क्यों बना ये नाक का सवाल, कैसे हो गया बड़ा खेल!

अमेरिका के मिशिगन में सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन माइक रोजर्स और डेमोक्रेट अब्दुल अल सैयद के बीच कड़ा मुकाबला है। अब्दुल की जीत उन्हें पहला मुस्लिम अमेरिकी सीनेटर बना सकती है। इस सीट का परिणाम सीनेट का राजनीतिक संतुलन बदल सकता है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए कानून पास कराना और अहम नियुक्तियां करना कठिन हो जाएगा।

Swipe up for next shorts
Mumbai Police ने पटाखों के नियमों को सख्त किया! 2 दिसंबर तक बिना लाइसेंस बिक्री, भंडारण और परिवहन पर पूर्ण रोक

Mumbai Police ने पटाखों के नियमों को सख्त किया! 2 दिसंबर तक बिना लाइसेंस बिक्री, भंडारण और परिवहन पर पूर्ण रोक

राष्ट्रीय Nov 04, 2026 12:42PM

आने वाले त्योहारों के मौसम और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ये पाबंदियां 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक लागू रहेंगी। यह आदेश मुंबई पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले बृहन्मुंबई क्षेत्र में लागू होगा। इस निर्देश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान बिना जरूरी पुलिस लाइसेंस लिए सार्वजनिक स्थानों पर व्यावसायिक बिक्री के लिए पटाखे बेच, रख, प्रदर्शित या उनका परिवहन नहीं कर सकता है।

Swipe up for next shorts
We Will Kill Trump....मिड टर्म चुनाव में झटका लगते ही ईरान में लगे पोस्टर्स

We Will Kill Trump....मिड टर्म चुनाव में झटका लगते ही ईरान में लगे पोस्टर्स

तेहरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी देने वाले विशाल बिलबोर्ड लगाए गए हैं, जहां लोग खामनेई की मौत का बदला मांग रहे हैं। इस तनाव और हालिया अमेरिकी हमलों के बीच, क़तर की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच संभावित समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही है।

Swipe up for next shorts
भारत के इन लोगों पर पहली बार टूट पड़ा रूस, पूरी दुनिया हैरान!

भारत के इन लोगों पर पहली बार टूट पड़ा रूस, पूरी दुनिया हैरान!

सोशल मीडिया पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक फर्जी एआई वीडियो वायरल किया गया, जिसमें उनके द्वारा भारत के खिलाफ झूठा बयान देने का दावा था। प्रशांत भूषण सहित कई लोगों द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर विवाद खड़ा हुआ। हालांकि, रूसी दूतावास और भारतीय विदेश मंत्रालय दोनों ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया।

Swipe up for next shorts
मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से जीतते, मिड टर्म चुनाव में पिछड़कर बोले ट्रंप

मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से जीतते, मिड टर्म चुनाव में पिछड़कर बोले ट्रंप

अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी मजबूत नजर आ रही है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे बड़ा झटका ओहायो में लगा, जहां ट्रंप समर्थित उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेट एमी एक्टन ने हरा दिया। इसके साथ ही, डेमोक्रेट्स सीनेट में भी बहुमत के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

Swipe up for next shorts
Tamil Nadu सरकार का बड़ा फैसला: दीपावली पर आतिशबाजी के लिए केवल 2 घंटे की अनुमति, सुबह 6-7 और शाम 7-8 बजे का समय तय

Tamil Nadu सरकार का बड़ा फैसला: दीपावली पर आतिशबाजी के लिए केवल 2 घंटे की अनुमति, सुबह 6-7 और शाम 7-8 बजे का समय तय

राष्ट्रीय Nov 04, 2026 12:07PM

चेन्नई, चार नवंबर तमिलनाडु सरकार ने आम लोगों को इस साल दीपावली के अवसर पर केवल सुबह छह से सात बजे तक और शाम सात से आठ बजे तक ही आतिशबाजी करने की अनुमति दी है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य प्रशासन ने गंभीर वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को रोकने तथा सुरक्षित व सामूहिक जश्न को

Swipe up for next shorts
भारतीय-अमेरिकी Pia Dandiya की फ्लोरिडा से ऐतिहासिक जीत: रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में दर्ज की उपस्थिति

भारतीय-अमेरिकी Pia Dandiya की फ्लोरिडा से ऐतिहासिक जीत: रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में दर्ज की उपस्थिति

अमेरिका में हाल ही में संपन्न हुए 2026 के मध्यावधि चुनावों (Midterm Elections) के नतीजों ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक और नया इतिहास रच दिया है। भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Swipe up for next shorts
Rajasthan | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट: अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर धमाका, ISI और आतंकी नेटवर्क की साजिश की आशंका

Rajasthan | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट: अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर धमाका, ISI और आतंकी नेटवर्क की साजिश की आशंका

राष्ट्रीय Nov 04, 2026 11:45AM

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर गांव 50 जीबी के पास एक जोरदार धमाका हुआ। रात करीब 10 बजे हुए इस अचानक धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Swipe up for next shorts
US Midterm Elections 2026 | 'अगर मैं मैदान में होता, तो भारी बहुमत से जीतते' - रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

US Midterm Elections 2026 | 'अगर मैं मैदान में होता, तो भारी बहुमत से जीतते' - रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संपन्न हुए 2026 के अमेरिकी मिडटर्म (मध्य-अवधि) चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिले झटके के बाद एक तीखी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि इन चुनावों में पार्टी की हार का मुख्य कारण यह था कि उनका अपना नाम बैलेट (मतपत्र) पर नहीं था।

Swipe up for next shorts
Stock Market Update | वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 23,724 के स्तर पर टिका

Stock Market Update | वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 23,724 के स्तर पर टिका

उद्योग जगत Nov 04, 2026 10:41AM

4 नवंबर, 2026 को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक - सेंसेक्स और निफ्टी - लाल निशान के साथ खुले। निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जबकि बाजार यह आकलन कर रहा था कि हाल ही में आई तेजी कितनी टिकाऊ है।

Swipe up for next shorts
Punjab Elections 2027 | टिकट का ऐलान होते ही AAP विधायक Amandeep Kaur Arora के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Punjab Elections 2027 | टिकट का ऐलान होते ही AAP विधायक Amandeep Kaur Arora के ठिकानों पर ED की छापेमारी

राष्ट्रीय Nov 04, 2026 10:15AM

2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के कुछ ही दिनों बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक और पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की।

Swipe up for next shorts
Gurugram Pollution | जहरीली हवा का कहर! गुरुग्राम में 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, दफ्तरों में 50% 'वर्क फ्रॉम होम' का सख्त फरमान

Gurugram Pollution | जहरीली हवा का कहर! गुरुग्राम में 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, दफ्तरों में 50% 'वर्क फ्रॉम होम' का सख्त फरमान

निर्माण कार्यों पर रोक के साथ-साथ, प्रशासन ने हरियाणा सरकार के विभागों और गुरुग्राम के निजी दफ्तरों को अपने कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करने) की व्यवस्था अपनाने का निर्देश दिया है। इस आदेश के अनुसार, केवल 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही दफ्तर आने की अनुमति होगी, जबकि बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे।

Swipe up for next shorts
North Korea Missile Test | उत्तर कोरिया के नए पैंतरे से दुनिया में हड़कंप! समुद्र में मिसाइल का बड़ा विस्फोट, कोरियाई प्रायद्वीप में गहराता नया संकट

North Korea Missile Test | उत्तर कोरिया के नए पैंतरे से दुनिया में हड़कंप! समुद्र में मिसाइल का बड़ा विस्फोट, कोरियाई प्रायद्वीप में गहराता नया संकट

सियोल, चार नवंबर (एपी) दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह प्रक्षेपास्त्र बुधवार को दागा गया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उत्तर कोरिया ने किस प्रकार के हथियार का परीक्षण किया है। हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया

Swipe up for next shorts
Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य

Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य

उद्योग जगत Nov 03, 2026 10:12PM

कोल्ड्रिफ सिरप मामले के बाद केंद्र सरकार ने दवा निर्माण में प्रयुक्त रसायनों की निगरानी सख्त कर दी है। अब दवा रसायनों की प्रत्येक खेप के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। दवा उद्योग ने इस निर्णय का स्वागत किया है, लेकिन निर्यातकों और छोटी कंपनियों की आपूर्ति पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Swipe up for next shorts
2.3 अरब डॉलर Loss के बाद Air India बढ़ाएगी बड़े विमानों का Fleet, नेटवर्क सुधारने पर जोर

2.3 अरब डॉलर Loss के बाद Air India बढ़ाएगी बड़े विमानों का Fleet, नेटवर्क सुधारने पर जोर

एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार करने के लिए अपने बड़े विमानों का बेड़ा बढ़ाने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2025-26 में 2.3 अरब डॉलर के घाटे के बावजूद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेवोल्डे गेब्रेमरियम ने जल्द मुनाफे में लौटने का भरोसा जताया है। एयरलाइन अब खर्च घटाने और नेटवर्क सुधारने पर काम कर रही है।

Swipe up for next shorts
SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर संसद को बंधक बनाने और उसका मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी के सभी आरोपों पर संसद के विशेष सत्र में चर्चा के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर लोकतांत्रिक तरीकों के बजाय देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

Swipe up for next shorts