Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य
कोल्ड्रिफ सिरप मामले के बाद केंद्र सरकार ने दवा निर्माण में प्रयुक्त रसायनों की निगरानी सख्त कर दी है। अब दवा रसायनों की प्रत्येक खेप के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। दवा उद्योग ने इस निर्णय का स्वागत किया है, लेकिन निर्यातकों और छोटी कंपनियों की आपूर्ति पर स्पष्टीकरण मांगा है।



























































